Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

बड़ी खबर: विवादों में घिरी देश की पहली ‘म्यूजिकल रोड’, 650 परिवारों की शिकायत पर प्रशासन सख्त; ध्वनि प्रदूषण की होगी गहन जांच

2

भारत की पहली ‘म्यूजिकल’ रोड का मुंबई में एक महीने ही पहले ही उद्घाटन हुआ. अब ये रोड विवादों में घिर गई है. दरअसल, रोड में कोई खराबी नहीं आई है. बल्कि रोड से निकलने वाले संगीत ने आसपास रिहायशी इलाकों में रहने वाले 650 से अधिका परिवारों को परेशान किया हुआ है. परिवार का दावा है कि संगीत ने उनकी दिनचर्या को खराब कर दिया है.

पॉश ब्रीच कैंडी इलाके के लोगों का कहना है कि सुबह संगीत सुबह करीब 6 बजे से आधी रात तक तेज आवाज में बजता रहता है. ‘मेलोडी’ सड़क “काफी परेशानी पैदा कर रही है और इससे किसी सार्वजनिक आवश्यकता का समाधान नहीं हो रहा है” ऐसे समय में जब शहर शांत और अधिक रहने योग्य वातावरण बनाने के लिए काम कर रहे हैं. लोगों ने इस मामले को लेकर नगर आयुक्त भूषण गगरानी को लिखा है. उन्होंने इस समस्या का जल्द से जल्द से समाधान किए जाने का अनुरोध किया है.

बजती है एआर रहमान के गीत ‘जय हो’ की धुन

नगर आयुक्त को लिखे पत्र में बताया गया है कि एआर रहमान के गीत ‘जय हो’ की धुन सुबह 6 बजे से आधी रात तक कोस्टल रोड के उत्तरी हिस्से पर बजती रहती है, जो सीधे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों से होकर गुजरता है. रात में शहर के शांत रहने पर आवाज और तेज हो जाती है. जिससे लोगों को अशांति का सामना करना पड़ता है. खिड़की बंद करने पर भी आवाज घर के अंदर तक आ जाती है. लोगों का कहना है कि इस समस्या की वजह ध्वनि प्रदूषण हो रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और वृद्ध लोगों पर हो रहा है.

CM फडणवीस ने 11 फरवरी को किया था उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 11 फरवरी को संगीतमय सड़क के इस पार्टका उद्घाटन किया था. इस सड़क पर विशेष रूप से निर्धारित गति के लिए खांचे बनाए गए हैं. यह विश्व में इस प्रकार की पांचवीं और भारत में अपनी तरह की पहली सड़क है. अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर, उस हिस्से से 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालकों को आने वाली म्यूजिकल रोड और उस अनुभव के लिए आवश्यक गति के बारे में सचेत किया जा सके.

BMC अधिकारी करेंगे जांच

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने आसपास के सबसे नज़दीकी आवासीय भवन में इससे निकलने वाले शोर के डेसिबल स्तर की जांच करने का फैसला किया है. नगर निगम ने अब अपने तकनीकी सलाहकार को इस मुद्दे का अध्ययन करने और परियोजना के उद्देश्य को बनाए रखते हुए शोर के प्रभाव को कम करने के तरीकों की पहचान करने का निर्देश दिया है. साथ ही रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !