Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़... War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रि... रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर... Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले ... फतेहाबाद पुलिस का 'ऑपरेशन निक्का' सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंज... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का न... Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आर...

UP में 36 के पार पारा, तो बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट! दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड; जानें IMD की ताजा भविष्यवाणी

1

दिल्ली में आने वाले सप्ताह में असामान्य रूप से गर्म मौसम रहने की संभावना है. तापमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार (9 मार्च) को राजधानी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले 15 वर्षों में पहली बार है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है. वहीं बीते दिन सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को पारा 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. तापमान में और वृद्धि होगी और बुधवार को यह 38 डिग्री के पार पहुंच जाएगा. सप्ताह के अंत तक कुछ राहत मिलेगी, शुक्रवार और शनिवार को तापमान गिरकर 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा. पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

यूपी के इन जिलों में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. लगातार बढ़ रहे तापमान से राज्य के अलग-अलग जिलों में गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है. हाल यह है कि बुंदेलखंड में कई जिले हीटलैंड बनते जा रहे हैं. बीते 2 दिनों से झांसी में लगातार सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है. बीते दिन यहां तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बांदा में भी तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है. ऐसे ही रहा तो जल्द ही यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.

बिहार में होगी बारिश

वहीं बिहार के 32 जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश के आसार हैं. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों का मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है. अन्य जिलों में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने के साथ ही आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व भाग के सात जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है. इससे राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी. मंगलवार को दक्षिण पूर्व भाग के पांच व उत्तर पूर्व भाग के सात जिलों और बुधवार को उत्तर बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश की होने की संभावना है.

दिल्ली में बढ़ते तापामान का असर पड़ोसी राज्यों में भी देखा जा रहा है. हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिसमें हिसार में राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में, देहरादून और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. देहरादून में न्यूनतम तापमान 12°C से बढ़कर 17.8°C हो गया, जो सामान्य से लगभग 6°C अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 31.5°C तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से लगभग 5°C अधिक है. देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा.

जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी सामान्य से अधिक गर्मी का दौर जारी रहा. जम्मू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !