Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी लंबे पिंक लाइन लूप का किया उद्घाटन

30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पिंक लाइन के 12.3 km लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर हिस्से और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क एक्सटेंशन का उद्घाटन किया. दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज V(A) के तहत तीन नए कॉरिडोर की नींव रखी. पिंक लाइन का नया हिस्सा कॉरिडोर के सर्कुलर अलाइनमेंट को पूरा करेगा. इससे यह देश का पहला ऑपरेशनल रिंग मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा.

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन में नौ स्टेशन हैं. सभी एलिवेटेड हैं और इससे नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. ये स्टेशन हैं – मजलिस पार्क, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर.

किन लाइनों को जोड़ेगा?

नए पिंक लाइन कॉरिडोर में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर एलिमेंट भी हैं. यमुना पर एक नया पुल और एक डबल-डेकर वायडक्ट जो मेट्रो लाइन और रोड फ्लाईओवर दोनों को ले जाता है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे. ये मैजेंटा लाइन का एक एलिवेटेड एक्सटेंशन है. यह मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा जैसे इलाकों को जोड़ेगा. इस हिस्से पर कुल सात स्टेशन होंगे.

सीएम रेखा के नेतृत्व में दिल्ली का विकास

मैजेंटा लाइन कॉरिडोर के कुछ हिस्से लगभग 28.36 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचते हैं, जिससे यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे ऊंचे एलिवेटेड सेक्शन में से एक बन जाता है. इसके जुड़ने से लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी. अभी, कॉरिडोर का बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन हिस्सा चालू है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इंटरनेशनल विमेंस डे है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी में विकास हो रहा है. चाहे राजनीति का क्षेत्र हो, प्रशासन का, विज्ञान का, खेल का, या समाज सेवा का, भारत की महिला शक्ति हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है. मैं आज विमेंस डे पर देश की महिलाओं को दिल से बधाई देता हूं और देश के विकास में उनके असीम योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.