Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

“धान के बाद अब आलू घोटाला!” भूपेंद्र हुड्डा का सरकार पर बड़ा हमला- ’60 रुपये क्विंटल बिक रहा आलू, किसानों के साथ हो रहा भयंकर धोखा’

23

रोहतक: हरियाणा में होने वाली दो राज्य सभा सीटों पर घमासान मचा हुआ है कांग्रेस द्वारा कर्मवीर बौद्ध को टिकट दिए जाने पर उठे सवालों पर आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विराम लगा दिया । पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर क्या यह टिकट का वितरण सही है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ता को ही टिकट दी गई है और यह कांग्रेस का सही फैसला है ।

भूपेंद्र हुड्डा ने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा की राज्यसभा चुनाव में एक कांग्रेस के उम्मीदवार और एक बीजेपी के उम्मीदवार की जीत तय हैं अब अभय बताएं कि उनकी पार्टी कौन से उम्मीदवार को वोट देगी आज तक का इतिहास रहा है की अभय चौटाला भारतीय जनता पार्टी की भी टीम के रूप में काम करते हैं । प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की नाक के नीचे किसान की बर्बादी का खेल खेला जा रहा है प्रदेश में आलू की जमकर कालाबाजारी हो रही है और किसान का आलू मंडियों में केवल 60 पैसे किलो यानी केवल ₹60  क्विंटल पिटता फिर रहा है और सरकार भावांतर का खेल खेल रही है। इसकी जांच होनी चाहिए यह बहुत बड़ा घोटाला है।

पत्रकारों द्वारा अमेरिका द्वारा भारत पर आए दिन दिए जा रहे अनर्गल बयानों पर पूछा कि अमेरिका के बयानों पर प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि भारत को किसी के दबाव में नहीं रहना चाहिए । अमेरिका कैसे तय कर सकता है कि हम किसको क्या बेच और किससे क्या खरीदें।

गैस के बढ़े हुए दामों पर उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध का प्रभाव  है लेकिन सरकार को चाहिए कि वह गरीब लोगों की तरफ देखकर उपभोग की वस्तुओं दम ना बढ़ाएं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.