Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बालोद में अफीम कांड की गूँज! कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे पर अड़े कार्यकर्ता; ‘नशा माफिया’ के खिलाफ छिड़ी जंग

2

बालोद: अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. 7 मार्च को सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है. नई कीमतों के तहत 14.2 किलो के सिलेंडर पर कुल 60 रुपये महंगे हो गए हैं. जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 115.50 रुपये महंगे हो गए हैं. इस इजाफे के बाद 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये और कॉमर्शियल गैस के सिलेंडर 1,883 रुपये के हो गए हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा और दुर्ग में बीजेपी नेता के अफीम कांड पर छत्तीसगढ़ की सियासत सुलग उठी है. बालोद में इस मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है.

बालोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

अचानक गैस के दाम में इजाफा होने पर बालोद में कांग्रेस ने बीजेपी की मोदी सरकार और साय सरकार पर हमला बोला है. गैस के दाम में बढ़ोतरी और भाजपा नेता द्वारा की जा रही अफीम की खेती के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च किया. जय स्तंभ चौक पहुंच कर कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया.

बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जब गैस सिलेंडर 400 रुपए का था तो प्रधानमंत्री जी विरोध करते थे. स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़कों पर आंदोलन करती थी. आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 हजार रुपये से अधिक हो गई है. तब ये भाजपाई कहां हैं आज महंगाई और अफीम की खेती के विरोध में हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजेपी नेता के अफीम कांड पर बोला हमला

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने दुर्ग में बीजेपी नेता के अफीम कांड पर साय सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता अपने 10 एकड़ की खेत में अफीम की खेती कर रहा था. एक तरफ सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से करोड़ों खर्च कर रही है नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रही है तो दूसरी ओर बीजेपी नेता खुद अफीम की खेती करते पकड़े गए हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल और मंत्री गजेंद्र यादव के साथ विनायक ताम्रकार की तस्वीरें वायरल है. इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए- चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष, बालोद कांग्रेस

अफीम कांड पर संगीता सिन्हा का साय सरकार पर हमला

बालोद कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस धान की खेती को बढ़ावा दे रही, बीजेपी अफीम की खेती को बढ़ावा दे रही है. जब से राज्य में बीजेपी की सरकार आई है तब से महंगाई चरम पर है और भाजपा के नेता अफीम को संरक्षण देने में व्यस्त हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने धान की खेती को बढ़ावा दिया था लेकिन भाजपा वाले अफीम की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, इस पूरे घटनाक्रम में कहीं ना कहीं भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता है. इसलिए इस केस में कड़ाई से जांच होनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !