Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

Haryana New Tender Policy 2026: हरियाणा में ठेकेदारों की ‘मनमानी’ खत्म: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, अब प्रोजेक्ट का बजट बढ़ा तो होगा नया टेंडर

23

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ और निर्माण कार्यों में होने वाली लेति-लतीफी को रोकने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब राज्य में किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट का बजट अधिकारी या ठेकेदार अपनी मर्जी से संशोधित (Revise) नहीं कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यदि किसी प्रोजेक्ट के बीच में काम बढ़ाया जाता है, तो उसके लिए अलग से नया टेंडर जारी करना होगा।

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में एक प्रवृत्ति बन गई है कि 10 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू होकर विस्तार के नाम पर 20 करोड़ तक पहुँचा दिया जाता है। इससे ‘एनहांसमेंट’ और बजट घाटे जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट एस्टीमेट बढ़ाने का यह रिवाज अब हरियाणा में नहीं चलेगा। यदि परियोजना में विस्तार की आवश्यकता है, तो पुराने ठेके में राशि जोड़ने के बजाय नई टेंडर प्रक्रिया अपनानी होगी।”

इस निर्णय के संबंध में सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह हस्तक्षेप पूंडरी विधायक सतपाल जांबा द्वारा पाई में कबड्डी अकादमी के निर्माण में बजट की कमी का मुद्दा उठाने पर किया। इस नए नियम से सरकारी कामों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.