Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिनदहाड़े चोरी की खौफनाक दास्तां: रेवाड़ी में शातिर चोर ने ऐसे पार किया लाखों का माल, पुलिस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

5

रेवाड़ी: जिले में दिनदहाड़े हुई चोरी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गांव मंदोला में एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात 25 फरवरी को उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य श्याम बाबा के दर्शन के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने चोरी से पहले करीब पांच दिनों तक घर की रेकी की थी। वह परिवार की दिनचर्या पर नजर रख रहा था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नारनौल निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वह एक कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता है। पुलिस लाइन में डीएसपी पवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.