Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

लुधियाना में ‘कबूतरबाजों’ का बड़ा खेल: अमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़पे लाखों, ठगी का तरीका जान रह जाएंगे दंग

2

लुधियाना ; विदेश भेजने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर शातिर ठगों ने उसके परिवार से लाखों रुपये डकार लिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी न्यू शक्ति नगर का इंद्रजीत सिंह है और उसका साथी अजीत सिंह है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हममशवरा होकर उसके लड़के दिलप्रीत सिंह को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। आरोपियों ने दावा किया था कि वे दिलप्रीत को सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंचा देंगे और वहां उसे अच्छी नौकरी भी दिलवाएंगे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए किस्तों में कुल 15 लाख रुपये की मोटी रकम थमा दी। रुपये वसूलने के बाद आरोपियों ने न तो दिलप्रीत को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

जब पीड़ित परिवार ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और अंत में उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुहार लगाई। लंबी चली जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.