Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...

Cyber Fraud Alert: फेसबुक पर एक ‘क्लिक’ और साफ हो गए 40.52 लाख रुपये! रिटायर्ड फौजी के साथ हुई बड़ी ठगी

35

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सैन्य जवान को स्टॉक मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 40 लाख 52 हजार रुपए की चपत लगा दी। ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर वित्त मंत्री के नाम से फर्जी विज्ञापन दिखाकर पीड़ित को जाल में फंसाया।

थाना केयूके में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव बगथला निवासी आर्मी से रिटायर्ड शकीन सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को उन्होंने फेसबुक पर “ग्लोबल टेक न्यूज” नाम की आईडी से एक पोस्ट देखी। पोस्ट में वित्त मंत्री का वीडियो दर्शाया गया था, जिसमें कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने की बात कही गई थी। वीडियो में दावा किया गया था कि 21 हजार रुपए निवेश करने पर हर सप्ताह 50-60 हजार रुपए तक का मुनाफा मिलेगा।

भरोसा जीतकर बढ़ाया दायरा

लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करने के कुछ देर बाद पीड़ित के पास इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कंपनी का अकाउंट मैनेजर बताया और सीनियर सिटीजन होने के नाते विशेष छूट देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद Proxtrend.com नामक वेबसाइट पर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाकर करीब 19 हजार रुपए जमा करवाए गए। दो दिन बाद दोबारा कॉल कर बताया गया कि अकाउंट में मुनाफा हो चुका है। ऐप पर प्रॉफिट की रकम भी दिखाई गई। लालच बढ़ाने के लिए ज्यादा निवेश पर ज्यादा रिटर्न का झांसा दिया गया।

अलग-अलग किश्तों में जमा करवाए लाखों रुपए

कॉलर की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर 10 लाख, 8 लाख, 2 लाख 30 हजार, 5 लाख 71 हजार समेत कुल 40 लाख 52 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ऐप से पैसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कोई रकम विड्रॉ नहीं हो सकी।पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना इंचार्ज पीएसआई महेश कुमार ने बताया कि ठग शुरुआत में नकली प्रॉफिट दिखाकर विश्वास जीतते हैं और बाद में बड़ी रकम हड़प लेते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.