Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Major Road Accident in Punjab: पंजाब में दर्दनाक बस हादसा: PRTC बस की ट्रक से भिड़ंत, दर्जनों यात्री... Amritsar Golden Temple News: स्वर्ण मंदिर में शुरू हुई सोने की धुलाई सेवा: बरसों पुरानी परंपरा के तह... UPSC CSE 2025 Final Result Out: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने कि... Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसि... यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रे... झारखंड: पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश नाकाम, बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग को पीटने की कोशिश; पुलिस ने कि... हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर द... Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के सा... खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने ... झारखंड की जनजातीय विरासत का होगा डिजिटलीकरण; BIT मेसरा में AI पर तीन दिवसीय नेशनल कार्यशाला शुरू

Giridih News: गिरिडीह में रिवॉल्वर की नोक पर बड़ी लूट, ज्वेलर से लाखों के जेवर छीनकर फरार हुए अपराधी

1

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित भरकट्टा ओपी क्षेत्र में बीते शनिवार शाम करीब आठ बजे एक सोनार व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है। अपराधियों ने व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे शिवशंकर
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यवसायी शिवशंकर सरिया स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर सरिया से ही उनके पीछे लगे हुए थे। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा गांव के पास सुनसान जगह पर अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद एक अपराधी ने उनके कान पर रिवॉल्वर सटा दी। डर के कारण शिवशंकर कुछ भी नहीं कर सके। अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक की डिक्की में एक बैग रखा था, जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये के जेवरात थे। अपराधी बैग लेकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद किसी तरह शिवशंकर भरकट्टा ओपी पहुंचे और ओपी प्रभारी अमन सिंह को पूरी जानकारी दी। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !