Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

Palamu News: पलामू के चैनपुर में ससुराल आए युवक की हत्या, कोयल नदी से पुलिस ने बरामद किया शव

1

पलामूः चैनपुर थाना क्षेत्र चेडाबार में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई. युवक का शव निर्वस्त्र हालत में नदी से बरामद हुआ है. युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवक के शरीर पर जख्म के निशान

पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर जख्म के निशान हैं ओर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

टहलने के लिए घर से बाहर निकला था युवक

दरअसल योगेंद्र सिंह की दो वर्ष पहले चेडाबार में शादी हुई है. पत्नी इंटर की परीक्षा दे रही थी. परीक्षा खत्म होने के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था. शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद योगेंद्र सिंह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था.

जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने काफी देर तक उसकी खोजबीन की. शनिवार की दोपहर बाद चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार में कोयल नदी से योगेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मृतक योगेंद्र सिंह का एक बच्चा भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.