Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

सावधान! रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, दशरंगपुर के पास ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत से लगा मेगा जाम

31

कबीरधाम: रफ्तार के कहर में एक ड्राइवर की फिर जान चली गई. शनिवार की रात रायपुर टू जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दशरंगपुर चौकी इलाके के ग्राम अगरी में ट्रेलर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. जिसकी वजह से रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जाम लग गया.

रायपुर – जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बड़ा सड़क हादसा

हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के मलबे में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था, जबकि कंटेनर मध्यप्रदेश की दिशा से रायपुर की ओर जाने के लिए निकला था. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

हादसे की वजह से लगा सड़क पर जाम

जाम और हादसे की सूचना मिलते ही दशरंगपुर चौकी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कई घंटों तक केबिन में फंसा रहा. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.