Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

Bilaspur News: बिलासपुर के गज मोहिनी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

28

बिलासपुर: संस्कारधानी बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार सुबह ग्राउंड फ्लोर पर एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई. गनीमत की बात ये रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. गोदाम में आग लगने की ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

गज मोहिनी अपार्टमेंट में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपार्टमेंट के गोदाम में कुछ काम चल रहा था, इस काम में कुछ मजदूर भी लगे थे. सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच गोदाम में काम कर रहे वर्करों ने अपने आस-पास धुआं उठते देखा. मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि शुरूआत में धुआं कुछ हल्का सा दिखाई पड़ा. लेकिन देखते ही देखते धुआं घना होता चला गया. चंद मिनटों में भी पूरे अपार्टमेंट का ग्राउंड फ्लोर काले धुएं से भर गया. जिसे देखकर वहां काम कर मजदूर दहशत में आ गए.

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

आनन फानन में लोग मदद के लिए बाहर भाग. किसी ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को भी बुला लिया. लेकिन लोगों की शिकायत थी की पर्याप्त पानी का इंतजाम किए बिना फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ी लेकर पहुंची. पानी खत्म होते ही गाड़ी दोबारा पानी लेने के लिए वापस चली गई. फायर फाइटर टीम के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम काफी बड़ा है इस वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत ज्यादा आई. गोदाम के भीतर जाने और रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. बाद में फायर फाइटर टीम ने गोदाम की एक जगह की दीवार तोड़ दी और भीतर जाकर आग पर काबू पाया. आग में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. आगे लाखों का माल जलकर खाक हो गया.

आग लगने पर क्या करें

  • तत्काल फायर फाइटर टीम को सूचना दें
  • बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकालें
  • बिजली के सभी उपकरणों को बंद कर दें
  • बिजली के तार आग में तेजी से जलते हैं.
  • फायर ब्रिगेड को 101 नंबर पर कॉल करें
  • बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
  • लिफ्ट के इस्तेमाल से बचें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.