Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ...

नोएडा: Zomato पर नामी दुकान के नाम पर बिक रही थी नकली मिठाई! IAS अफसर के जाल में फंसते ही हुआ ये कड़ा एक्शन

29

ग्रेटर नोएडा में होली के त्यौहार पर मिलावटखोरों और जालसाजों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर मशहूर ब्रांड के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाया है. इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब शहर में तैनात एक आईएएस (IAS) अधिकारी खुद इसका शिकार हो गए. आरोपी फर्म ने मशहूर नामी ब्रांड से मिलता-जुलता नाम रखकर ऑनलाइन घटिया मिठाइयां बेचीं.

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में तैनात एक आईएएस अधिकारी ने होली के अवसर पर जोमैटो (Zomato) के माध्यम से 4,629 रुपये की मिठाई का ऑर्डर दिया था. उन्हें भ्रम था कि वे किसी प्रतिष्ठित कंपनी से सामान मंगवा रहे हैं. लेकिन जब डिलीवरी बॉय पहुंचा, तो मिठाई के बॉक्स पर किसी बड़े ब्रांड का नाम नहीं था.

संदेह होने पर अधिकारी ने जांच की तो पाया कि मिठाई की पैकेजिंग बेहद साधारण थी. चांदी के वर्क की जगह एल्युमीनियम की परत का इस्तेमाल किया गया था. मिठाई की कीमत ब्रांडेड उत्पादों से भी अधिक वसूली जा रही थी और कोई पक्का बिल भी नहीं दिया गया.

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अधिकारी की शिकायत पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) तुरंत हरकत में आया. जांच में पता चला कि जालसाज फर्म ने मशहूर ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को गुमराह किया था. शिकायत के बाद जोमैटो ने संबंधित वेंडर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं. विभाग ने जोमैटो से विक्रेता का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज मांगे हैं.

ग्राहकों के लिए चेतावनी

खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्यौहारों के समय ऐसी कई फर्में सक्रिय हो जाती हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन ऑर्डर करते समय विक्रेता की रेटिंग और लाइसेंस जरूर चेक करें. सामान मिलने पर पक्का बिल अनिवार्य रूप से लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.