Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा: आज स्वदेशी LCH ‘प्रचंड’ में पहली बार भरेंगी उड़ान

27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे में आज सुबह जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर, स्वदेशी फाइटर हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड से उड़ान भरेंगी. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम जैसलमेर पहुंचीं, जहां राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया. वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा.

तय कार्यक्रम के अनुसार, वह रातभर जैसलमेर आर्मी स्टेशन में ठहरेंगी. वह आज शाम को वायुशक्ति अभ्यास के तहत पोकरण रेंज में भारतीय वायु सेना के मारक क्षमता प्रदर्शन को देखेंगी.

जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे और वायुसेना के क्षमता प्रदर्शन को देखते हुए जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. चांदन से पोकरण तक पूरे क्षेत्र को अस्थायी रूप से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है.

प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रचंड में उड़ान भरेंगी और उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी. एलसीएच प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं विकसित फाइटर हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है. यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान से लेकर ऊंचे पर्वतीय इलाकों तक विभिन्न भू-भागों में काम करने में सक्षम है और 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी संचालन कर सकता है.

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्टूबर 2022 में जोधपुर वायुसेना स्टेशन से प्रचंड में उड़ान भरी थी. आज शाम को राष्ट्रपति पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में वायुसेना के क्षमता प्रदर्शन वायु शक्ति में शामिल होंगी. यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया जा रहा है.

लड़ाकू विमानों में भी भरी थी उड़ान

द्रौपदी मुर्मू ने अक्टूबर 2023 में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल फाइटर प्लेन में उड़ान भरी थी, जिससे वह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं. अप्रैल 2023 में उन्होंने तेजपुर वायुसेना स्टेशन (असम) पर सुखोई-30 एमकेआई में लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.