Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Delhi Weather Today: दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का हाल

32

होली से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने से लोगों को फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. बीते दिन लोगों को दिन में धूप ने परेशान किया. वहीं आज भी आसमान साफ रहेगा. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार इसबार होली पर रिकार्डतोड़ गर्मी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है. ऐसे माना जा रहा है कि होली के दिन 34 सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है. ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह से ही दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी.

मौसम विभाग का अनुमान है कि होली के दिन तापमान बढ़ने से होली का दिन काफी गर्म रहगा. दिल्ली एनसीआर में अब रात की सर्दी भी धीमे-धीमे खत्म होती जा रही है.क्योंकि रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और दिन में तो सर्दी पूरी तरह से विदा ले चुकी है. तेज धूप की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं हवाओं की गति की बात करें तो हवाएं बार-बार अपनी गति को बदल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम पर इनका खास प्रभाव दिख नहीं रहा है.

दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को भी तापमान सामान्य से अधिक रहा. अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था. हालांकि, अगले दो दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. 28 फरवरी से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को रिज क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड और सफदरजंग में 30.2 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 30 डिग्री सेल्सियस और पालम में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन राज्यों में भी चढ़ा पारा

उत्तर प्रदेश में मौसम की बात की जाए तो यहां तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. हालांकि सुबह और शाम के समय में अभी मौसम ठंडा बना रहता है. वहीं, होली के दौरान तापमान में उछाल आने का अनुमान है, जिससे चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अत्यधिक पसीना और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की सिलसिला केवल यूपी तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एमपी और बिहार सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी देखने को मिलेगा.

यूपी उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं गुरुवार को भी तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले. ऐसा में शुक्रवार को भी मौसम में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है, दिन में तेज धूप निकलेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी.

उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान ने लोगों को परेशान किया. राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. वही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.