Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में खौफ का नया 'फैशन'! टशन दिखाने के लिए बरैठा टोल प्लाजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग Ratlam News: बारात में गांव का डीजे नहीं बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से नीचे फेंका सावधान! शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लालच देकर ऐसे करते थे कंगाल, बदमाशों ने खोले ठगी के ... MP के सरकारी कर्मचारियों पर CM मोहन की बड़ी सख्ती! अब फ्लाइंग स्क्वाड करेगी अटेंडेंस चेक, नहीं मिले ... MP News: मध्य प्रदेश की सभी जेलें ओवरफ्लो, जानवरों की तरह ठूंसकर भरे गए कैदी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश! 10 से 6 बजे तक दफ्तर में नहीं मिले तो होगा तगड़ा ए... IND vs ZIM: क्या टीम इंडिया को मिलेगा किस्मत का साथ? 1800 किलोमीटर दूर 4 घंटे में होगा फैसला सलमान खान की भांजी के हाथ लगा जैकपॉट! कटरीना और दीपिका के हीरो के साथ इस बड़ी फिल्म में मचाएंगी धमाल दुनिया में PM मोदी का डंका: इजराइल ने दिया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल, फिलिस्तीन से भी मिल चुका है सर्... India GDP New Rules: देश की कमाई गिनने का 10 साल पुराना तरीका बदला! जानिए क्या होगा नया नियम

Assam News: मंगेतर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गई युवती से गैंगरेप, 7 आरोपियों ने कार से खींचकर की दरिंदगी

1

असम के सिलचर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां के रामनगर बाईपास रोड पर एक 28 वर्षीय युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. बाद में उससे 10 हजार रुपये भी वसूले. इस दरिंदगी ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है.

घटना 19 फरवरी की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने होने वाले पति (मंगेतर) के साथ कार में लॉन्ग ड्राइव पर निकली थी. जब वो सिलचर के रामनगर बाईस के पास पहुंचे, तभी बदमाशों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग सात लोगों ने उनकी कार को रोका और उसे जबरन बाहर खींच लिया. बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके मंगेतर को बंधक बना लिया और युवती के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने उनसे पैसे की भी उगाही की. खबरों के अनुसार, बदमाशों ने डरा-धमकाकर पीड़िता से 10,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए. उनसे पास जो पैसे थे, वो भी रख लिए. यानि कुल मिलाकर आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये लूटे.

पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इस घटना के बाद सिलचर सहित पूरे असम में गुस्से की लहर है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं.

सांसद सहित कई नेताओं ने घटना की निंदा की

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव सहित कई प्रमुख नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और गृह विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.