Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्यों कम हैं फ्लाइट्स? हाई कोर्ट ने एविएशन मिनिस्ट्री से मांगा जवाब यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चित्रकूट से वाराणसी की दूरी अब सिर्फ ढाई घंटे में, ट्रैफिक जाम को कह... ग्वालियर में खौफ का नया 'फैशन'! टशन दिखाने के लिए बरैठा टोल प्लाजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग Ratlam News: बारात में गांव का डीजे नहीं बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से नीचे फेंका सावधान! शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लालच देकर ऐसे करते थे कंगाल, बदमाशों ने खोले ठगी के ... MP के सरकारी कर्मचारियों पर CM मोहन की बड़ी सख्ती! अब फ्लाइंग स्क्वाड करेगी अटेंडेंस चेक, नहीं मिले ... MP News: मध्य प्रदेश की सभी जेलें ओवरफ्लो, जानवरों की तरह ठूंसकर भरे गए कैदी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश! 10 से 6 बजे तक दफ्तर में नहीं मिले तो होगा तगड़ा ए... IND vs ZIM: क्या टीम इंडिया को मिलेगा किस्मत का साथ? 1800 किलोमीटर दूर 4 घंटे में होगा फैसला सलमान खान की भांजी के हाथ लगा जैकपॉट! कटरीना और दीपिका के हीरो के साथ इस बड़ी फिल्म में मचाएंगी धमाल

नागौर में दर्दनाक वाकया: खेलते-खेलते 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक! 5 महीने पहले भाई की भी गई थी जान

2

राजस्थान के नागौर जिले के गोटन कस्बे में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्रा खेलते-खेलते अचानक लड़खड़ाकर गिरती दिखाई दे रही है. इस घटना से परिवार सदमे में है. क्योंकि लगभग पांच महीने पहले बच्ची के बड़े भाई की भी इसी तरह अचानक मौत हो गई थी.

नागौर जिले के गोटन कस्बे स्थित गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे यह घटना हुई. तालनपुर गांव निवासी राजेंद्र बापेडिया की 9 वर्षीय बेटी दिव्या स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. वह रोजाना की तरह उस दिन भी समय पर स्कूल पहुंची थी. प्रार्थना सभा शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी था, इसलिए कई बच्चे स्कूल परिसर के मैदान में खेल रहे थे. दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेलकूद में बिजी थी.

हार्ट अटैक से छात्रा की मौत

इसी दौरान अचानक दिव्या लड़खड़ाई और जमीन पर गिर पड़ी. शुरुआत में साथ खेल रहे बच्चों को लगा कि वह सामान्य रूप से गिर गई है, लेकिन जब वह उठी नहीं तो स्कूल स्टाफ को सूचना दी गई. बच्ची की हालत देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई. स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला और बिना समय गंवाए गोटन के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

5 महीने पहले बड़े भाई की भी ऐसे ही हुई थी मौत

स्कूल के डायरेक्टर रामकुंवार ओला के अनुसार, दिव्या पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रही थी और उसे पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी. चिकित्सकों ने भी शुरुआती जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए. डॉक्टरों का कहना है कि संभवतः बच्ची की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. हालांकि मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम से ही स्पष्ट हो सकता था, लेकिन परिजनों ने शव की जांच कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया.

इस घटना ने एक और दुखद तथ्य सामने लाया. दिव्या के परिजन ने बताया कि उसकी बड़े भाई अभिषेक की भी लगभग पांच महीने पहले 9 सितंबर 2025 को इसी तरह अचानक मौत हो गई थी. वह घर पर खेल रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे भी तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. एक ही परिवार में दो बच्चों की इस प्रकार अचानक हुई मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में चिंता का विषय बन गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.