Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत
लुधियाना: महानगर में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं, जहां मामूली बात पर गोलियां चलना अब आम बात हो गई है। जहां रात के समय घर के पास दुकान पर दही लेने गए एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घेर लिया और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक रिफिल गाबा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शिकायतकर्ता अजय गाबा के मुताबिक उसका भाई रिफल गाबा घर के पास ही दुकान पर गया था। चंद मिनटों बाद ही बाहर से चीखने-चिल्लाने और गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। जब परिवार के सदस्य दौड़कर बाहर आए तो उन्होंने देखा कि हमलावरों ने रिफल को घेर रखा था और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। इसी बीच आरोपी रजत वर्मा ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से जान से मारने की नीयत से रिफल पर फायर कर दिया। गोली सीधे रिफल की बाईं जांघ पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर मचने पर इकट्ठा हुए लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में रजत वर्मा, वरयाम सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.