Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

Haryana Weather Update: फिर लौटी ठंड! हरियाणा के कई इलाकों में छाई गहरी धुंध, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

31

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से आज सूबे के कई इलाकों में गहरी धुंध देखने को मिली। हवाओं के कारण सुबह ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 0.7°C की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम तापमान औसतन 1.4°C बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी लग रही है। आने वाले अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.4°C की वृद्धि के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9°C पलवल में दर्ज हुआ। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ रहा है।

किसानों को दी ये सलाह

किसान शुष्क मौसम को देखते हुए आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। गेहूं की फसल में पीला रतुआ और दीमक की निगरानी करें। सरसों में माहू (एफिड) दिखने पर दवा का छिड़काव करें। मौसम साफ रहेगा इसलिए किसान गन्ने की कटाई शुरू करें। फलदार पौधों में गोबर की सड़ी खाद डालें और सिंचाई करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.