Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

IMD Ranchi Alert: रांची समेत पूरे झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा तापमान? पढ़ें ताजा रिपोर्ट

3

रांचीः झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं, जिससे दिन के समय तेज धूप और दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है.

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है. औद्योगिक शहर जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और बोकारो में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे सर्द

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला के ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन पर 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी जिले में वर्षा नहीं हुई है. दृश्यता के लिहाज से सबसे कम दृश्यता जमशेदपुर में 2000 मीटर दर्ज की गई.

अगले 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक झारखंड में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय गर्मी और बढ़ेगी. जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा प्रणाली नहीं होने के कारण बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन 24 फरवरी को बादल के छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.