Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ...

हाथी का ‘डिनर’ अटैक! दीवार और दरवाजा तोड़कर घर में घुसा गजराज, कमरे में रखा पूरा अनाज कर गया चट; इलाके में दहशत

25

बोकारो: जिला के गोमिया प्रखंड के तुलबुल गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया. एक हाथी ने एक घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और घर के अंदर रखे अनाज को चट कर गया. झुंड में करीब 5 हाथी होने का दावा किया गया है.

घर का दरवाजा तोड़कर घुसा हाथी

वन विभाग की ओर से जारी वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक विशालकाय हाथी किस प्रकार से घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया. गनीमत यह रही कि उस वक्त घर के लोग सतर्क थे और वक्त रहते सभी घर की छत के ऊपर चले गए थे, अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से नहीं इनकार किया जा सकता था.

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

गोमियां में इस घटना के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. क्षेत्र के तुलबुल गांव के अलावा सटे अन्य जिलों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है. इस संबंध में डीएफओ संदीप शिंदे ने कहा है जंगली हाथियों का झुंड फिलहाल लुगू बुरू पहाड़ी पर चढ़ा हुआ है, जिससे तलहटी और आसपास के सभी गांव को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इससे प्रभावित होने वाले मुख्य गांव तुलबुल, पिंडरा, टूटी झरना, ललपनिया, चोरगांवा, मोरपा, खाखंडा, नारायण और तिलैया शामिल हैं. इन गांव के ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

डीएफओ ने लोगों से घरों के अंदर रहने और शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डीएफओ ने कहा कि पिछले 1 महीने में हाथियों के हमले से कुछ लोगों की मौत भी हुई है. घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा कुछ सुरक्षित स्थानों को चिन्हित किया गया है. अगर किन्हीं के पास रहने की सही व्यवस्था या पक्का मकान नहीं है तो वैसे लोग वहां जाकर रह सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.