Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज... Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ...

Google Gemini 3.1 Pro Launched: गूगल ने लॉन्च किया Gemini 3.1 Pro, मुश्किल सवालों के जवाब अब होंगे और भी आसान; जानें इसके नए फीचर्स

29

टेक दिग्गज गूगल ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemini 3.1 Pro को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट है और जटिल समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ कर हल कर सकता है. यह अपडेट ऐसे समय आया है जब जनरेटिव AI की रेस तेजी से तेज हो रही है. नए मॉडल को खास तौर पर मल्टी-लेयर टास्क और कठिन क्वेरी संभालने के लिए तैयार किया गया है. चलिए जानते हैं नए मॉडल के फीचर्स और पावर के बारे में…

Reasoning में बड़ा अपग्रेड

गूगल के अनुसार, Gemini 3.1 Pro, पिछले Gemini 3 Pro के मुकाबले कोर रीजनिंग में काफी स्मार्ट हुआ है. कंपनी इसे ऐसे मॉडल के रूप में पेश कर रही है जो सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं बल्कि समस्याओं को समझकर समाधान निकाल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मॉडल खास तौर पर उन परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है जहां साधारण जवाब पर्याप्त नहीं होते. नई रिजनिंग तकनीकों की मदद से यह जटिल और मल्टी-लेयरिंग सवालों को अधिक सटीक तरीके से प्रोसेस करता है. इससे AI के व्यावहारिक उपयोग की संभावनाएं और बढ़ती दिख रही हैं.

बेंचमार्क टेस्ट में कितना दमदार?

टेक रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म जीएसएम एरिना के अनुसार, Gemini 3.1 Pro ने कई AI बेंचमार्क में मजबूत परफॉर्मेंस किया है. खास तौर पर ARC-AGI-2 टेस्ट में मॉडल ने प्रतिद्वंद्वी फ्लैगशिप AI मॉडलों को पीछे छोड़ने का दावा किया गया है. यह बेंचमार्क किसी AI की नई लॉजिक पैटर्न समझने की क्षमता को परखता है. गूगल का कहना है कि बेहतर स्कोर इस बात का संकेत है कि मॉडल की अनुकूलनशीलता और प्रॉब्लम-सॉल्विंग क्षमता में वास्तविक सुधार हुआ है. इससे AI प्रतिस्पर्धा में कंपनी की स्थिति मजबूत हो सकती है.

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Gemini 3.1 Pro को जेमिनी ऐप के जरिए सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. हालांकि गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर को ज्यादा उपयोग सीमा मिलेगी. कंपनी का कहना है कि नया मॉडल जटिल विषयों की विजुअल व्याख्या बनाने, बड़े डेटा को एक साथ समझने और क्रिएटिव वर्कफ्लो सपोर्ट करने में खास तौर पर उपयोगी रहेगा. यह मॉडल NotebookLM में भी उपलब्ध है, लेकिन वहां एक्सेस फिलहाल प्रो और अल्ट्रा यूजर्स तक सीमित रखा गया है. कुल मिलाकर, गूगल एआई की रीजनिंग क्षमता को अगली स्तर पर ले जाने की कोशिश करता दिख रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.