Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम

1

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे खेड़ा के स्थानीय चर्च के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पार कर रही बच्ची लगभग 30-40 फीट उछलकर रोड पर जा गिरी. वहीं, तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हैरान करने वाला है.

बच्ची को पहले नर्मदापुरम फिर भोपाल किया रेफर

इस भयानक हादसे में 8 वर्षीय शिवन्या रावत (पिता राजू रावत), निवासी खेड़ा, की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने बच्ची को इटारसी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां बच्ची की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया. नर्मदापुरम में भी स्थिति गंभीर रहने पर बच्ची को बेहतर उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया है.

कई फीट उछली थी बच्ची, कार की रफ्तार थी ज्यादा

गुरुवार को हुई ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पार कर रही होती है, तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो जाती है. टक्कर लगते ही बच्ची कई फीट उछलकर दूर जा गिरती है और तभी आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ते हैं.

मामले में इटारसी थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया, ” घायल बालिका को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है. कार चालक की तलाश की जा रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है.” बालिका के पिता मजदूरी का काम करते हैं और फिलहाल पुलिस को परिजनों से वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. उधर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 8 साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.