Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों की गिरफ्त से अब भी बाहर मास्टरमाइंड

1

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया और तलाशी अभियान शुरू किया. शुरुआती जांच में किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि पुलिस और साइबर टीमें ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी हैं.

दिल्ली में द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम धमकी वाला ईमेल मिला. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियातन स्कूल प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ को परिसर से बाहर निकाल दिया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि सभी परिसरों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

नोएडा के इन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल

इसी तरह नोएडा में भी कई प्रमुख स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना मिली. इनमें एमिटी ग्लोबल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, शिव नाडर स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और मयूर स्कूल शामिल हैं. नोएडा पुलिस, कमांडो यूनिट, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने सभी स्कूल परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में धमकी को फर्जी (हॉक्स) पाया गया है, फिर भी सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी स्कूलों की जांच की गई. किसी भी स्कूल से बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और छात्रों की परीक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहीं.

भोपाल में भी स्कूल को आया ऐसा ईमेल

उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में People’s University को भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला. धमकी में दावा किया गया कि विश्वविद्यालय भवन में सायनाइड युक्त बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे. मेल में सुबह 11 बजे तक छात्रों और डॉक्टरों को परिसर खाली कराने की चेतावनी भी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और आपदा प्रतिक्रिया टीमें विश्वविद्यालय पहुंचीं और परिसर को खाली कराकर तलाशी शुरू की गई. भोपाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. पूरे परिसर की जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

दिल्ली-NCR में पहले भी स्कूलों को कई बार ऐसे फर्जी धमकी भरे मेल आए हैं. अधिकतर मामलों में आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार धमकी भरे ईमेल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं के दौरान आज भेजे गए हैं. वहीं, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई. साइबर सेल को ईमेल के सोर्स और आईपी एड्रेस का पता लगाने का जिम्मा दिया गया है. अधिकारी यह भी जांच रहे हैं कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी भेजी गई थीं.

लगातार मिल रही ऐसी धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं. फिलहाल सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.