Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी ‘वंदे भारत’ ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये का खास रंगीन सिक्का
इंदौर: देश में रेलों के विद्युतीकरण के इतिहास को 100 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने पहली बार रंगीन सिक्का जारी किया है. हाल ही में जारी किए गए ₹100 के इस पहले रंगीन सिक्के पर वंदे भारत ट्रेन नजर आ रही है जो रेलों के विद्युतीकरण और आधुनिक दौर की रेल के रूप में मील का पत्थर साबित है.
रेल विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में हुई
दरअसल भारत में 1925 के पहले तक कोयले और डीजल से ट्रेन चलती थी. हालांकि, इसके बाद रेलों के विद्युतीकरण की शुरुआत हुई जिसके तहत 1925 में मुंबई से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन हर्बल लाइन पर चली थी जिसकी विद्युत क्षमता 15 किलोवाट डीसी थी. इसके बाद से ही भारतीय रेल में रेल लाइनों के विद्युतीकरण की शुरुआत हुई और देखते ही देखते इन 100 सालों में अब लगभग पूरी तरह से ब्रॉड गेज लाइन का 100% विद्युतीकरण हो चुका है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.