Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Advocate Threatened Online: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स और फोन पर धमकी देने वालों पर ल... Ludhiana Safe City Project Theft: लुधियाना में सेफ सिटी कैमरों के कंट्रोल बॉक्स पर चोरों का हाथ साफ,... समलैंगिक विवाह का दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय नाबालिग ने दी जान, मामला दर्ज Ludhiana Baba Burger Wala Case: एआई तकनीक से फर्जी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले सोशल मीडिया इन्फ... Ludhiana Crime News: मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, पीछे छोड़ गया बुजुर्ग माता... Ludhiana Diwali News: जिला प्रशासन की पारदर्शिता के बीच 95 दुकानदारों को मिला पटाखा बेचने का अधिकार,... Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ...

Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, यूपी में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; जानें देश भर के मौसम का हाल

33

दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी ढलान पर है. बर्फीली हवाएं भी धीरे-धीरे कम हो रही हैं और दिन में तेज धूप निकलने से गर्माहट का एहसास हो रहा है. आईएमडी के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावन जताई है.

IMD के अनुसार आज दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है. 17 और 18 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी AQI 200 के पार बना हुआ है.

दिल्ली में किन इलाकों में कितना AQI?

  • अलीपुर – 244
  • आनंद विहार – 267
  • अशोक विहार -249
  • बवाना – 247
  • बुराड़ी – 212
  • चांदनी चौक – 229
  • जहांगीरपुरी – 264
  • लोधी रोड – 164
  • मंदिर मार्ग – 152
  • मुंडका – 245

यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी में भी मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, इटावा, औरैया और अलीगढ़ सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे का रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है और धीरे-धीर ठंड का असर कम हो रहा है. कल पटना सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आज बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया था. आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश

मौमस विभाग ने आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है. पिथौरागढ़, चमोली और नैनीताल साथ कई जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.