Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

24

गुड़गांव: बादशाहपुर थाना एरिया में फिरौती न देने पर एक व्यक्ति को लोहे की रॉड, डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राजीव चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र उर्फ टिल्लू (उम्र-43 वर्ष) निवासी रविदास मोहल्ला बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी नरेंद्र ने योजना बनाकर इसके अन्य साथी आरोपी मोहित, विवेक, विकाश, दीपक, आकाश को उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व फिरौती मांगने की के लिए कहा तो इसने व इसके साथियों आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी नरेंद्र उर्फ टिल्लू के खिलाफ गुरुग्राम में हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, डकैती करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 केस पहले भी दर्ज हैं।

आपको बता दें कि 6 जनवरी को पार्क अस्पताल से बादशाहपुर थाना पुलिस को मारपीट के कारण एक व्यक्ति के घायल होकर भर्ती होने की सूचना मिली थी। मामले में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल की हालत ठीक न होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं किए गए थे। इसके बाद पुलिस को पीड़ित के परिजनों ने शिकायत देकर बताया कि यह बादशाहपुर का निवासी है तथा इसने किसी की जमीन किराए पर लेकर झुग्गी बना रखी है। इसने बताया कि इसके गांव का नरेंद्र उर्फ टिल्लू जो मर्डर के केस में जेल में भी रहा है वह जब जेल से बाहर आया, तब उसने इससे कहा कि जब मैं जेल में था तो तूने मेरी कोई मदद नहीं की और नरेंद्र उर्फ टिल्लू की इसके साथ कहासुनी हो गई जिसके चलते नरेंद्र उर्फ टिल्लू के साथ हाथापाई हो गई। नरेंद्र उर्फ टिल्लू ने इससे 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी जो इसने डर के मारे नरेंद्र उर्फ टिल्लू को 1 लाख रूपये दे दिए थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि लगभग 15- 20 दिन पहले नरेंद्र उर्फ टिल्लू 8-10 लड़कों के साथ इसके पास आया और इससे 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी जो इसने मना कर दिया। इस बात की रंजिश रखते हुए आरोपी नरेंद्र रूप टिल्लू ने 6 जनवरी को जब यह स्कूटी से अपने घर जा रहा था तो करीब 15 लड़कों ने उस पर लाठी डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले  मोहित, विवेक, दीपक, आकाश, विकास को भी गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.