Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अपनाएं ये सलाह

37

हिसार:  प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पाँच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 13 और 16 फ़रवरी को दो कमज़ोर विक्षोभ सक्रिय होंगे जिनसे छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में रात्रि के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के आस पास भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। बढ़ते तापमान को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की फ़सल में सिंचाई अवश्य करें।उन्होंने कहा कि गेहूं की फ़सल में नुक़सान से बचने के लिए कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किसान फ़सल में पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव अवश्य करें।ज़रूरत पढ़ने पर 15 दिन बाद इस स्प्रे को दोहराया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.