Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा... Gwalior News Update: LNIPE में 14 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन उग्र, भूख हड़ताल के बीच प्रशासनिक भव... Sagar Police Action: मालथौन इलाके में पुलिस और 30 हजार के इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 देसी कट्टे... Delhi Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपियों का खुलासा, पार्क की टूटी दीवारों और सुरक्षा... Delhi Teenager Stabbing Case: मामूली कहासुनी में किशोर की हत्या, भाई को भी मिल रही जान से मारने की ध... Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने...

Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार

20

फरीदकोट: फरीदकोट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्तों ने ही अपने एक साथी की चाकुओं से बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान  दिलप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलप्रीत सिंह अपने एक दोस्त के विवाह समारोह में अन्य साथियों के साथ शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि ‘जागो’ के दिन मृतक की खुशप्रीत सिंह नामक युवक के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी, जो उसका दोस्त ही था। उक्त कहासुनी की रंजिश खुशप्रीत सिंह ने अपने मन में रख ली।

बीती रात जब फरीदकोट के एक मैरिज पैलेस में विवाह समारोह चल रहा था, तो खाना खाने के दौरान खुशप्रीत सिंह और उसके एक अन्य साथी ने मृतक को पैलेस से बाहर बुला लिया। बाहर ले जाकर उस पर चाकुओं से लगातार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि जब दिलप्रीत खाना खा रहा था, तभी उसका एक दोस्त उसे बाहर ले गया। कुछ समय बाद वह तड़पता हुआ अंदर आया और उसके शरीर पर चाकुओं के वार साफ दिखाई दे रहे थे। जब वे बाहर पहुंचे तो दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि पैलेस के सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने दिलप्रीत की बाहें पकड़ी हुई थीं, जबकि दूसरे ने उस पर चाकुओं से हमला किया। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.