Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

Giridih News: वार्ड नंबर 11 में जल जमाव बनी बड़ी मुसीबत, नालियों की सफाई न होने से घरों में घुस रहा पानी

23

गिरिडीह: जिले के वार्ड 11 सिहोडीह क्षेत्र में पड़ता है. इस वार्ड की समस्या दूसरे वार्डों से कुछ अलग है. यहां की प्रमुख समस्या नालियों का नहीं बनाना है. साथ ही गलियों में सालों से पानी का बहता रहना यहां की प्रमुख समस्या है. ईटीवी भारत की टीम ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बातचीत की. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां की प्रमुख समस्या गलियों में जल जमाव है.

सभी गलियों का एक जैसा हाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गली से गुजर रही स्कूली बच्ची बताती है कि पानी के बहाव और जल जमाव के कारण चलना मुश्किल होता है. सुबोध कुमार बताते हैं यहां की गली से गुजरना काफी मुश्किल होता है. कोई जनप्रतिनिधि सुनता नहीं. वार्ड पार्षद भी जीतने के बाद ध्यान देते नहीं है. स्थानीय यह भी बताते हैं कि इस वार्ड की कई गलियों का हाल एक जैसा ही है.

क्षेत्र में विकास की दरकार

स्थानीय दुकानदार अमित कुमार राम बताते हैं कि कोई भी जीते यहां के हालात बदलने वाले नहीं है. जीतने के बाद पार्षद कहते हैं कि वोट नहीं मिला इसलिए काम नहीं होगा. राजकुमार वर्मा कहते हैं कि पिछले कई साल से यही स्थिति बनी हुई है. वही मृत्युंजय सिंह कहते हैं आठ साल पहले यह क्षेत्र निगम में शामिल हुआ था लेकिन विकास नहीं हो रहा है. कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. वही स्थानीय महिला बताती हैं कि उन्हें मंदिर जाने में भी परेशानी होती है.

इस बार चुनावी मैदान में 12 प्रत्याशी

इस बार के चुनाव में यहां से करीब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो बताता है कि नाराजगी किस कदर हावी है. इस बार अखबार बांटने वाला श्याम कुमार भी यहां से वार्ड पार्षद के दावेदार हैं. श्याम कुमार बताते हैं कि यहां की जर्जर गली और जल जमाव के कारण वे भी कई दफा अखबार समेत गिर चुके हैं. इसी समस्या को देखते हुए वे चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.