Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न...

Government Schemes: केंद्र सरकार की योजनाओं का पिटारा! डाक महामेले के जरिए लोगों को किया गया जागरूक, मौके पर ही हुए कई काम

26

हजारीबागः जिला डाक प्रमंडल द्वारा डाक महामेला का आयोजन किया गया. इस मेला में भारत सरकार की विभिन्न डाक सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में भारी संख्या में डाकघर के कर्मी उपस्थित हुए.

इस दौरान वित्तीय साक्षरता, बचत और बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. डाक सेवा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण इकाइयों में एक है. जिसकी पहुंच समाज के अंतिम पायदान तक है. हजारीबाग डाक प्रमंडल द्वारा डाक महामेला का आयोजन किया गया.

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डाक निदेशक झारखंड परिमंडल रामविलास चौधरी उपस्थित हुए. जिन्होंने महा मेला के दौरान भारत सरकार के विभिन्न डाक सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी. बताया कि विभाग केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा रहा है. जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है. जिसमें डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, लघु बचत, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ समेत कई सेवाएं हैं.

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का वित्तीय समावेशन और बचत संस्कृति को प्रोत्साहित करना बेहद महत्वपूर्ण है. 18 फरवरी को डाक जीवन बीमा के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया है. जो बीमा सुलभता को बढ़ाने और आम जनमानस को बेहतर बीमा विकल्प प्रदान करने में सहायक होगा. इन्होंने सभी डाककर्मियों से अपील की है कि अभियान को सफल बनाएं.

इस महामेला में शामिल होने के लिए हजारीबाग डाक प्रमंडल के डाक कर्मी पहुंचे. जिन्होंने बताया कि डाक विभाग का महत्व आज के समय में और भी अधिक बढ़ गया है. केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ डाकघर लाभुकों के घर तक पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा आम लोगों में बचत की भावना बढ़े, इसे लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. देश के विकास में डाक विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है. इसका नेटवर्क देश के कोने-कोने तक है.

सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में जन जन तक, अंतिम मील पर स्थित व्यक्ति तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में डाक विभाग मत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.