Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Dhanbad News: धनबाद में सनसनी; पानी से भरे गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

27

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बागसुमा गांव में पानी भरे एक गड्ढे से एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौत हादसा है या हत्या, इसका जवाब फिलहाल जांच के दायरे में है.

दरअसल, सोमवार सुबह बागसुमा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गांव के एक गड्ढे में शव तैरता हुआ देखा. गड्ढे में करीब दो से तीन फीट पानी भरा हुआ था. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान 35-40 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जो बागसुमा गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

शव नहीं उठाने दे रहे परिजन

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी है लेकिन शव को उठाने से लोग रोक रहे हैं. परिजन पहले जांच की मांग पर अड़े हुए हैं. इस मामले को लेकर परिजन और ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि इतने कम पानी में मौत होना कई सवाल खड़े करता है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

स्थानीय लोग और परिजनों का कहना है कि इस ओर वह कभी आता नहीं था, आसपास शराब की बिक्री होती है, किस जगह पर शराब पिलाई गई होगी और कहीं शराब पिलाकर उसकी हत्या तो नहीं की गई, पुलिस को इस बात की जांच पड़ताल करने की जरूरत है.

कम पानी में कैसे हो सकती है मौत?

मुखिया निमाई चंद्र महतो ने कहा ‘वार्ड सदस्य से जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है. मृतक के पांच छोटे बच्चे हैं. परिजन हैरान हैं कि इतने कम पानी में मौत कैसे हो सकती है? परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है.

साजिश के तहत हुई हत्या

वहीं मृतक के चाचा ललित किशोर राय ने बताया ‘हमारे भतीजे की साजिश के तहत हत्या की गई है और शव को गड्ढे में फेंका है, पास में शराब की भट्ठी है, यह भी जांच होनी चाहिए कि उसने किसके साथ था और कहां शराब पी थी.’

“जिस गड्ढे में शव मिला है, उसमें दो से तीन फीट पानी था. प्रथम दृष्टया आशंका है कि व्यक्ति शराब के नशे में गिर गया होगा. हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।”लेकिन स्थानीय लोग पहले जांच की मांग पर अड़े हुए हैंगिरधारी कुमार साहू, थाना प्रभारी, गोविंदपुर

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों पर ही यह साफ हो पाएगा कि विजय कुमार की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.