Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में साइबर ठगों का अमानवीय कारनामा: किडनी के ऑपरेशन के लिए जोड़े गए डेढ़ लाख रुपये पलभर में ... संसद के विशेष सत्र से पहले गरमाया राजनीतिक माहौल: तीन अहम विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने ज... पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: 'गनमास्टर जी9' ने महज 2 दिनों में कमा... गृह मंत्री अमित शाह ने पोती की जिद पर सिनेमाघर में देखी फिल्म 'रामायण': निर्माता नमित मल्होत्रा ने स... क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बनाई ... भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल: उपप्रधान चुनाव के दौरान पुल... बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए इस हफ्ते आ सकती है RBI की मौद्रिक नीति: बेंचमार्क रेपो रेट में 25 आ... दिल्ली-एनसीआर में बसाया जाएगा नया शहर 'न्यू नोएडा': दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर तैया... चेन्नई में इंडिया गठबंधन के दिग्गजों की एमके स्टालिन से अहम मुलाकात: एक घंटे तक चला मंथन, राहुल गांध... संभल में राज्यसभा सांसद के बेटे के रिसेप्शन में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की कटी ज...

Crime Story: पत्नी छोड़ गई तो ‘कसाई’ बना पिता! 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या, दहला देगा ये मामला

40

रायगढ़: छत्तीसगढ़ की इंडस्ट्रियल सिटी रायगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के लैलूंगा इलाके के गांव जामढोढी में एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 8 फरवरी रविवार को आरोपी ने अपने बेटे का मर्डर कर दिया. पुलिस ने 10 फरवरी मंगलवार को आरोपी को अरेस्ट किया है.

घरेलू विवाद में की हत्या

रायगढ़ के डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने मीडिया को बताया कि आरोपी विनोद महेश्वरी ने अपने 6 साल के बेटे की हत्या कर दी. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने 6 साल के बेटे को कुएं में फेक दिया. वह खुद भी कुएं में कूद गया और बेटे को डुबाकर उसकी जान ले ली.

आरोपी विनोद महेश्वरी ने अपने 6 साल के बच्चे को पहले कुएं में फेंक दिया. उसके बाद वह भी कुएं में कूद गया. अपने बेटे को उसने कुएं में डूबाकर मार डाला. इस दौरान उसने अपने भाई को पंप नहीं चालू करने को कहा. इस तरह आरोपी ने अपने बेटे की हत्या कर दी. आरोपी के भाई की शिकायत पर सोमवार को इसका खुलासा हुआ. मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है- सुशांतो बनर्जी, डीएसपी, रायगढ़

पत्नी के जाने से परेशान था आरोपी

पुलिस की तफ्तीश में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विनोद की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है. वह अकेले अपने बेटे और अपने भाइयों के साथ रहता था. पत्नी के छोड़ के जाने और घरेलू विवाद की वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस केस में आगे की तफ्तीश कर रही है.

पुलिस ने मृत बच्चे का शव कुएं से बरामद कर लिया है. आरोपी विनोद महेश्वरी को गिरफ्तार कर रायगढ़ कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.