Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

Rewa News: इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंत, रीवा में अग्निवीर पर दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

26

रीवा: विश्वविद्यालय थाना में युवती द्वारा अग्निवीर सैनिक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया गया कि 3 साल पहले युवती की लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हुई. इसके बाद युवक ने किराए के मकान में युवती के साथ जबरन संबंध बनाया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी. उसने कई बार लड़की की अस्मत लूटी. बीते 6 महीने से युवक अग्निवीर जवान पंजाब यूनिट में पदस्थ है.

इंस्टाग्राम पर अग्निवीर सैनिक से मिली थी युवती

रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती 30 जनवरी को अपनी मां के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंची. अग्निवीर सैनिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि वह रीवा में रहकर पढ़ाई करती है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र बोदाबाग इलाके में किराए के मकान में रहती है. जुलाई 2023 में इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती सतना के नागौद निवासी 23 वर्षीय युवक से हुई थी. इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे.

अग्निवीर जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

युवती का आरोप है कि अगस्त 2023 को युवक किसी काम के सिलसिले से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा आया था. उसके साथ युवती भी वहां पर पहुंची थी. इसके बाद युवक ने युवती से उसके साथ रूम पर चलने को कहा. किराए के रूम पर पहुंचने के बाद उसने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद युवक ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वह उसे बदनाम कर देगा. जब युवती ने घटना के बारे में लड़के के पिता से शिकायत की तो उलटा पिता ने युवती को जान से मारने की धमकी दी.

कई बार जबरन किया दुष्कर्म

युवती का कहना है कि “धमकी से डरकर उसने खुद के साथ हुई घटना के बारे किसी को नहीं बताया. इसका फायदा उठाकर युवक लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. 22 दिसंबर 2025 को अवधेश एक बार फिर मुझे डरा धमकाकर सतना के नागौद स्थित एक होटल में ले गया और वहां भी उसके साथ गलत कार्य किया. इस सब से तंग आकर युवती ने सारी बात अपनी मां से बताई. इसके बाद वह मां के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई.

केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

युवती का कहना है, “युवक वर्तमान में पंजाब यूनिट में अग्निवीर जवान के पद पर पदस्थ है. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय आना पड़ा. पीड़िता ने आरोपी को पकड़ कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की है. विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया, “युवती के बयान और मिले साक्ष्यों के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मामले की विवेचना कर आरोपी की तलाश की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.