Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्प... रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट

PNB Gold Loan Scam: पीएनबी में 6.50 करोड़ के गोल्ड घोटाले का मास्टरमाइंड अमित जांगिड़ गिरफ्तार, असली सोना गायब कर पैकेट में भरा था ‘पीतल’

33

झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नवलगढ़ कस्बे स्थित नानसा गेट शाखा में सामने आए करीब 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी एवं तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया. आरोपी को नवलगढ़ लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी. इससे पहले गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने PNB नवलगढ़ शाखा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रकरण की जानकारी ली और निष्पक्ष व प्रभावी जांच के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

3 फरवरी को हुआ था घोटाले का खुलासा

PNB नवलगढ़ शाखा में यह घोटाला 3 फरवरी को सामने आया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैंकिंग नियमों की अनदेखी कर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन स्वीकृत किए गए, जिससे बैंक को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ.

3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रकरण में तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंत प्रकाश चौधरी के खिलाफ नवलगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बीसी संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से फ्रॉड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है.

अन्य संदिग्ध भी जांच के दायरे में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गोल्ड लोन घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं. पुलिस द्वारा जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.