Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Baniyagaon Primary School: बनियागांव प्राथमिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी, स्कूल से गायब रहते हैं शिक्षक; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

21

कोंडागांव : कोंडागांव के बनियागांव जनपद प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली है. प्राथमिक शाला में पहली से पांचवीं तक के कुल 25 छात्र-छात्राएं रोजाना स्कूल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक नदारद हैं.ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय बिना शिक्षक के ही खुल और बंद हो रहा है.

बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में बच्चों को न तो नियमित पढ़ाई मिल रही है और न ही कोई जिम्मेदार उनकी निगरानी करता है. इससे बच्चों की सुरक्षा और भविष्य दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे गंभीर चिंता इस बात की है कि कक्षा पांचवीं के बच्चों की बोर्ड परीक्षा नजदीक है, लेकिन यहां पढ़ाई लगभग ठप पड़ी है. ऐसे में बच्चों की शैक्षणिक तैयारी कैसे होगी, यह बड़ा सवाल है.

स्कूल के दोनों शिक्षकों की BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) ड्यूटी लगाई गई है. इसी वजह से वे अधिकतर समय फील्ड में रहते हैं और स्कूल में अव्यवस्था की स्थिति बन रही है- देवराज सोढ़ी, CAC

आपको बता दें कि स्कूल में तैनात शिक्षकों के नाम अजय कौशिक और सुशील पांडेय हैं. जिन्हें शासकीय कार्य के कारण विद्यालय नहीं आने की छूट मिली हुई है.लेकिन इस छूट के कारण बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी ये कोई नहीं जानता. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने से पहले ही वो विद्यालय नहीं आ रहे हैं.

चुनावी या अन्य शासकीय कार्यों के नाम पर शिक्षा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है- डिकेंद्र सेठिया, वार्ड पंच, बनियागांव

ग्रामीणों ने स्कूल का वीडियो बनाकर किया वायरल

स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल की वास्तविक हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो सके. ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए स्कूल में नियमित शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षा का स्तर और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.