Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP Minister Karan Singh Verma: लाड़ली बहनों को ‘धमकी’ वाले बयान पर मचा बवाल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सफाई में कही ये बात

6

भोपाल: मोहन सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को दी गई धमकी के बाद अब उनकी सफाई आई है. सफाई में मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी वही कहा जो आमतौर पर सफाई में कहा जाता है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. मंत्री की दलील है कि उन्होंने तो स्व सहायता समूहों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी कार्यक्रामों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह बहनों से किया था. वे अब दलील ये भी दे रहे हैं कि मैंने ये भी कहा था कि मध्य प्रदेश में बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता आगे भी मिलती रहेगी.

लाड़ली बहनों के लिए पहले मंत्री की धमकी अब सफाई

लाड़ली बहनों को धमकाने के बाद मोहन सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा की सफाई आई है. इसमें उन्होंने कहा कि “उन्हें ये जानकारी मिली कि उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धामंदा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंन जो कहा उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. मंत्री अपनी सफाई में जो दलीलें दे रहे हैं, उसमें वो शुरुआत ही इस वाक्य से करते हैं कि मैंने तो कार्यक्रम की शुरुआत में ही सभी बहनों व नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्रणाम किया था.

फिर कहते हैं कि मैंने स्व-सहायता समूहों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया था. उनका कहना है कि मेरा तो ये स्पष्ट कहना था कि इन योजनाओं का उद्देश्य बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें निरंतर सहयोग देना है. फिर सफाई देते हुए वे कहते हैं कि मैंने यह भी कहा था कि मध्य प्रदेश में बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता आगे भी मिलती रहेगी. यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी है और इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता. हालांकि फिर उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं.”

पहले दी थी लाड़ली बहना योजना से नाम काट देने की धमकी

इसके पहले अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से सीईओ को ये निर्देश दिये थे कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाया जाए और जो बहनें नहीं आती हैं, उनका सूची से नाम काट दिया जाए. वे नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र के कार्यक्रम में पहुंचे थे. मंत्री इस बात को लेकर नाराज थे कि कार्यक्रम में महिला कम तादात में पहुंची थीं.

उन्होंने कहा कि हर महीने 1500 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं. उसके बाद भी महिलाओं की उपस्थिति कम है. उन्होंने तंजिया लहजे में ये भी कहा कहा था कि कांग्रेस के शासन में बहनों को इस तरह से पैसा मिलता था क्या.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.