Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु से बदसलूकी! मुंबई की भक्त को घसीटकर बाहर निकालने का सुरक्षा गार्ड पर आरोप

4

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा दर्शन के लिए आने वालों के साथ बदसलूकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. गुरुवार को फिर विवाद हुआ. बाबा महाकाल के दर्शन करने मुंबई से आई महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है.

महिला का आरोप, गार्ड ने कंधे पर हाथ रखा

सीसीटीवी फुटेज में मुंबई की महिला दर्शनार्थियों को एक महिला सुरक्षा कर्मी मंदिर के बाहर हाथ पकड़ निकालते नज़र आ रही है. महिला दर्शनार्थी के साथ आई महिलाओं को भी बाहर किया जा रहा है. महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फटेज गुरुवार रात 10 बजे के हैं. महिला दर्शनार्थी का कहना है “महाकाल मंदिर के अंदर चांदी पालकी गेट के सामने टनल में दर्शन लाइन में लगने के दौरान पुरुष गॉर्ड कंधे पर हाथ रख रहे थे, इस वजह से चिल्लाना पड़ा.”

दर्शन व्यवस्था से दुखी हुई महिला

पीड़ित महिला का आरोप है “छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला गार्ड ने उनके साथ मारपीट की. महिला गार्ड का सपोर्ट 4 पुरुष गार्ड कर रहे थे. हम लोग दर्शन भी नहीं कर पाए. मेरे साथ मंदिर में गलत सुलूक हुआ. इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत की है.ठ महिला ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा “गार्डों को सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किया गया लेकिन ये लोग खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

सुरक्षा कर्मियों ने भी मारपीट के आरोप लगाए

वहीं, सुरक्षा कर्मियों का कहना है महिला अभद्रता कर रही थी. उसने हंगामा किया और मारपीट की. मंदिर समिति ने महिला दर्शनार्थी के विरुद्ध CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर महाकाल थाने पर शिकायत आवेदन दिया है. थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने कहा “दोनों पक्षो की और से शिकायती आवेदन मिले हैं. जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे. फिलहाल CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर व दोनों पक्षो के बयान पर आगे की कार्रवाई जारी है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.