Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

Big Daddy Casino Scam: ऑनलाइन जुआ रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड पर पुलिस और जांच एजेंसियों ने कसा शिकंजा

1

लुधियाना : महानगर में ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर आरोपी को दबोचा है जो ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) और टेलीग्राम के जरिए लोगों को बर्बाद करने वाला जुए का खेल चला रहा था।

पुलिस को यह कामयाबी सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के दौरान मिली। बीते 3 फरवरी को ‘INDIANEWS9DigitalNewsChannel’ नामक अकाउंट से एक पोस्ट अपलोड की गई थी, जिसमें ऑनलाइन जुए के इस काले खेल का भंडाफोड़ किया गया। जांच के दौरान साइबर सेल को पता चला कि लुधियाना का रहने वाला शैलेश नामक व्यक्ति “Bigg Daddy Casino” नाम से एक ऑनलाइन गेमिंग और जुआ प्लेटफॉर्म संचालित कर रहा है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम हैंडल @Shaileshdabng का इस्तेमाल कर मासूम लोगों को लालच देता था और उन्हें अपने ऑनलाइन जुआ ग्रुप में जुड़ने के लिए उकसाता था। इस डिजिटल अपराध की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह और एडीसीपी वैभव सहगल की देखरेख में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने तुरंत एक्शन लिया।

पुलिस ने आरोपी शैलेश के खिलाफ एफआईआर नंबर 11 दर्ज कर ली है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और जुआ एक्ट की धाराओं 13/3/67 के तहत कानूनी शिकंजा कसा गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों की गाढ़ी कमाई इस जुए की भेंट चढ़ चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.