Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी...

Kaithal Bribery Case Verdict: कैथल में रिश्वतखोरी के मामले में जिला पार्षद और प्रतिनिधि को 7-7 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

27

कैथल : कैथल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अदालत ने एक चर्चित रिश्वतखोरी मामले में सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने जिला पार्षद विक्रम और पार्षद प्रतिनिधि भारत ढुल को दोषी करार देते हुए दोनों को 7-7 साल की कठोर कारावास की सजा और आर्थिक दंड से दंडित किया है। फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत द्वारा सुनाया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान विजिलेंस विभाग द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और ट्रैप कार्रवाई को अहम आधार माना। अदालत ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा रिश्वत लेना जनता के विश्वास के साथ धोखा है और ऐसे मामलों में कड़ी सजा आवश्यक है।

2024 का है मामला 

मामला जनवरी 2024 का है, जब विजिलेंस टीम को जिला परिषद के विकास कार्यों में ठेकेदार से 8% कमिशन मांगने की शिकायत मिली थी, दोनों आरोपियों ने ठेकेदार के बिल पास करवाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और ट्रैप ऑपरेशन के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मौके से नकदी भी बरामद की गई थी, जिसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने अपने फैसले में जिला पार्षद विक्रम को 7 साल की सजा के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। वहीं पार्षद प्रतिनिधि भारत ढुल को 7 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न देने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

फैसले के बाद विजिलेंस विभाग ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी कड़ा संदेश है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी अदालत के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी तथा जनता का भरोसा न्याय व्यवस्था पर और मजबूत होगा। यह फैसला निश्चित रूप से जिले में ईमानदार शासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.