Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Koderma JMM News: कोडरमा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शालिनी गुप्ता ने समर्थकों के साथ थामा जेएमएम का दामन

5

कोडरमा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने कोडरमा पहुंचे. लोकाई मैदान में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ली. मुख्यमंत्री ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया.

लोकाई सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई, इससे पहले सभी ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और अन्य नेता भी मौजूद थे.

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने झारखंड के विकास पर भी जोर दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. विदेशी निवेशक भी राज्य में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, और इसके दूरगामी परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो पर लोगों का भरोसा बढ़ा है और वे पार्टी में शामिल होकर अपना विश्वास जता रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.