Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

CM Jashpur Visit: मुख्यमंत्री ने जशपुर के मयाली-बगीचा में 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, एडवेंचर स्पोर्ट्स का उठाया लुत्फ

25

जशपुर: जिले के पर्यटन विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया. इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना का उद्देश्य मयाली, विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव पर्वत और बगीचा स्थित कैलाश गुफा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है.

वैश्यविक पर्यटन केंद्र में मयाली बनाएगा पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना जशपुर जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने बताया कि मधेश्वर महादेव के कारण मयाली पहले से ही प्रसिद्ध है और अब यह क्षेत्र इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मयाली वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

वैश्यविक पर्यटन केंद्र में मयाली बनाएगा पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना जशपुर जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने बताया कि मधेश्वर महादेव के कारण मयाली पहले से ही प्रसिद्ध है और अब यह क्षेत्र इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मयाली वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन को मजबूती

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मधेश्वर शिव मंदिर क्षेत्र में प्रवेश द्वार, स्वच्छ टॉयलेट, सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग, आसान आवागमन के लिए पाथवे बनेगा.

इसी तरह कैलाश गुफा (बगीचा) क्षेत्र में प्रवेश द्वार, टॉयलेट और पिकनिक स्पॉट, रेस्टिंग शेड, घाट विकास, पाथवे, सीढ़ी और रेलिंग का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा.

मयाली नेचर कैंप में एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मयाली नेचर कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने 10 रुपये का प्रवेश शुल्क देकर नियमों के पालन का संदेश दिया. कई एडवेंचर गेम्स की शुरुआत की-

  • एटीवी स्पोर्ट्स बाइक
  • बैलून शूटिंग
  • आर्चरी शूटिंग
  • माउंटेन साइक्लिंग
  • वॉल क्लाइंबिंग

मुख्यमंत्री ने खेला बॉक्स क्रिकेट

मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आए. इसके बाद उन्होंने नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.