Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Sanjay Singh on Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स पर घबरा क्यों रहे हैं? संजय सिंह का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

17

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री जी का ऐसा बयान उनकी बौखलाहट को दिखाता है. एपस्टीन फाइल्स पर सवाल पूछा तो पीएम घबरा क्यों रहे हैं? सवाल यह है कि उन फाइलों में ऐसा क्या है जिससे सरकार असहज हो रही है?

संजय सिंह ने कहा, क्या इसी दबाव में प्रधानमंत्री जी ट्रंप के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं? देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रखने नहीं देंगे. चाहे इसके लिए मुझे फिर जेल ही क्यों न जाना पड़े. आज प्रधानमंत्री ने मुझ पर, अरविंद केजरीवाल पर और हमारी पार्टी पर संसद में जमकर हमला किया. ये उनकी बौखलाहट दिखाता है. प्रधानमंत्री इतना ज़्यादा इसलिए बौखलाए हुए हैं क्योंकि मैंने संसद में उनसे एपस्टीन फाइल्स पर सफाई मांगी.

एपस्टीन फाइल्स में ऐसा क्या ?

आम आदमी पार्टी सांसद ने सवाल किया, एपस्टीन फाइल्स में ऐसा क्या है जिससे प्रधानमंत्री इतना बौखला रहे हैं? क्या इसी वजह से वे ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं? इससे पहले आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली में भी एपस्टीन आईलैंड जैसे हालात बन रहे हैं?

दिल्ली में 800 से ज़्यादा लोग गायब

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में एपस्टीन फाइल्स की चर्चा चल रही है. इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक प्राइवेट आईलैंड पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था.वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग गायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियां हैं. दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है.

पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा

इससे इतर पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सदन में कहा,दिल्ली समेत पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा है. हर साल हजारों बच्चे गायब हो रहे हैं और इसमें 72% बच्चियां हैं. एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार, देश में हर 8 मिनट के अंदर एक बच्चा गायब हो रहा है. इसमें भी दिल्ली में सबसे ज़्यादा बच्चे ग़ायब हो रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.