Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lok Sabha Update: भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन रद्द, 8 सांसदों के निलंबन और नरवणे की किता... MP Politics: 'ब्राह्मण समाज सबकी आंखों में खटक रहा है...', बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव के बयान से मध्... Rajya Sabha Update: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में टकराव के आसार! PM मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस ने... Pune-Mumbai Expressway: पुणे एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे से लगा महाजाम, हजारों गाड़ियां फंसी; सीएम फडणवी... Delhi Pollution: प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली मेट्रो का कमाल, सीएम रेखा ने की तारीफ; कहा- 'राजधान... Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ...

Haryana Faceless Property Registration: हरियाणा में जल्द शुरू होगा ‘फेसलैस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’ पायलट प्रोजेक्ट, जानें क्या होगा फायदा

1

चंडीगढ़ : प्रदेश में पेपरलैस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद हरियाणा सरकार अब भूमि प्रशासन व्यवस्था में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। हरियाणा की वित्त आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य में ‘फेसलैस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ का पायलट प्रोजैक्ट फरीदाबाद से मार्च माह के अंत तक शुरू किया जाएगा।

फरीदाबाद पायलट प्रोजैक्ट राज्य का पूरी तरह से डिजिटल, फेसलैस और नागरिक केंद्रित प्रॉपटी रजिस्ट्रेशन प्रोसैस की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम है, जिसका मकसद पारदर्शिता को और बढ़ाना, फिजिकल इंटरफेस को कम करना और सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाना है। डा. मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल एक महत्वपूर्ण गवर्नेस सुधार है जो नागरिकों के भूमि प्रशासन प्रणाली के साथ बातचीत करने के तरीके को बदल देगा।

डा. मिश्रा ने बताया कि यह पायलट प्रोजैक्ट फरीदाबाद जिले की एक तहसील में 3 महीने के लिए लागू किया जाएगा। इस अवधि में इसकी कार्यप्रणाली की लगातार निगरानी की जाएगी और परिणामों के आधार पर अन्य जिलों में विस्तार का निर्णय लिया जाएगा।

नई प्रणाली के माध्यम से पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा, जिससे तेज प्रोसैसिंग, बेहतर दक्षता और मानवीय हस्तक्षेप में कमी आएगी। इससे संपत्ति लेन-देन अधिक पारदर्शी और परेशानी मुक्त बन सकेगा। डा. मिश्रा ने बताया कि यह फेसलैस सिस्टम भारत सरकार के मेट बाई क्लाउड पर सुरक्षित रूप से होस्ट किया जाएगा, जिससे उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा, स्केलेबिलिटी और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.