Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने से यूजर्स में खौफ

7

एक बार फिर से यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बहस छिड़ गई है, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर मेटा और व्हाट्सऐप को फटकार लगाई है. कोर्ट ने इस बात को साफ कर दिया है कि यूजर्स के डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. SC से फटकार लगने के बाद Telegram CEO Pavel Durov ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर Mark Zuckerberg के एक पुराने चैट मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो 2004 का है. उस समय जब जुकरबर्ग हार्वर्ड में स्टूडेंट थे और उन्होंने तभी Facebook को शुरू किया था.

स्क्रीनशॉट में नजर आ रहे मैसेज को देखने से इस बात का पता चलता है कि जुकरबर्ग दूसरे स्टूडेंट्स से ईमेल, फ़ोटो, एड्रेस और सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसी पर्सनल डिटेल्स इकट्ठा करने का मजाक उड़ा रहे हैं. लोग जुकरबर्ग पर भरोसा कर उन्हें डिटेल्स शेयर कर रहे थे. यह चैट कई सालों से ऑनलाइन थी, लेकिन टेलीग्राम सीईओ ने एक तीखे कमेंट के साथ इसे फिर से फोकस में ला दिया.

टेलीग्राम सीईओ के पोस्ट से हलचल

Telegram CEO Pavel Durov ने चैट को शेयर करते हुए लिखा कि तब से सिर्फ एक चीज बदली है, वो है इसका स्केल. उनके मुताबिक, पहले कुछ हजार लोगों थे लेकिन अब फेसबुक के पास अरबों लोग का डेटा है. उनकी आलोचना साफ तौर पर मेटा पर थी जिसके पास Facebook, Instagram और WhatsApp का मालिकाना हक है. आज, WhatsApp का मालिक 4 हजार पर नहीं, बल्कि 4 अरब लोगों पर हंस रहा है, जो उसके दावों (जैसे WhatsApp का एन्क्रिप्शन) पर भरोसा करते हैं.

डुरोव ने सवाल किया कि यूजर्स को WhatsApp के प्राइवेसी दावों पर कितना भरोसा करना चाहिए? WhatsApp का कहना है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं, जिसका मतलब है कि सिर्फ भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही उन्हें पढ़ सकता है. हालांकि, आलोचकों ने अक्सर कहा है कि मेटा अभी भी दूसरी जानकारी इकट्ठा कर सकता है, जैसे कि आप किससे और कितनी बार बात करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.