Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- ‘हक नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट

22

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ अपने राज्य के उन अधिकारों को वापस पाने के लिए लड़ेंगे जो केंद्र सरकार के पास हैं, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे. हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. यह बातें उन्होंने दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और वोट चोरी का आरोप

सीएम हेमंत सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक शक्तियों को जेब में रखकर और वोट चोरी कर प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही हम मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, लेकिन मूर्ख नहीं है. हमारे खिलाफ की जा रही राजनीतिक चक्रव्यूह, षड्यंत्र को भली भांति समझते हैं और उसका जवाब भी देना जानते हैं.

एकजुट होने का किया गया आह्वान

सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आप सब की बदौलत ही हम यहां मौजूद हैं. आप ऐसे ही एकजुट होकर हमारा साथ दें. अगर आप अपना अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि समाज में वे बेहतर स्थान प्राप्त कर राज्य को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.

संथाली भाषा में किया संबोधन

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संथाली भाषा में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि काफी मेहनत से उन्होंने इस राज्य को अलग कराया. यहां के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने काफी कष्ट उठाया. उन्होंने कहा कि आज वह हमारे साथ नहीं हैं पर उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी. उन्होंने जो मार्ग दिखाया हमलोग उस पर चलते हुए झारखंड को आगे बढ़ाएंगे.

SIR के प्रति लोग सजग रहे: मंत्री हफीजुल हसन

इधर, झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और राजमहल सांसद विजय हांसदा ने लोगों से एसआईआर के प्रति सजग रहने की बात कही. मंत्री ने कहा कि एसआईआर के दौरान तरह-तरह का प्रोपेगेंडा अपनाकर नाम काटने का प्रयास किया जा सकता है. वहीं, विजय हांसदा ने कहा ध्यान रखें कि किसी का नाम नहीं कटे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.