Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab Teachers Protest: शिक्षा विभाग के नए आदेशों ने बढ़ाया तनाव, पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने खोला मोर्चा

4

मास्टर कैडर यूनियन पंजाब के स्टेट उप प्रधान जगजीत सिंह साहनेवाल और जिला जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह दोराहा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर के टीचरों पर नया एक्सपेरिमेंट करते हुए 10वीं तक पढ़ाने वाले मास्टर कैडर के नॉन-सब्जेक्ट टीचरों को 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के जारी आदेशों ने मौजूदा सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों को खोखला साबित कर दिया है।

इस मौके पर जिला इकाई लुधियाना के वित्त सचिव स्वर्ण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजविंदर सिंह, उपाध्यक्ष नवदीप सिंह, प्रैस सचिव मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल लेने के लिए गैर विषय अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी है, जिसमें गणित विषय के अध्यापक की साइंस या होम साइंस विषय में, सामाजिक शिक्षा विषय के अध्यापक की कॉमर्स विषय में और वोकेशनल विषय के अध्यापक की कॉमर्स विषय में ड्यूटी लगाई गई है।

जिला लुधियाना के संगठन के नेताओं जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, हरजिंदर सिंह खन्ना, हरविंदर सिंह पुरैन, नवीन कपिला, जगमीत सिंह सिमरनजोत सिंह, जिला महिला इकाई की वरिष्ठ उप प्रधान कंवलजीत कौर, सुपरजीत कौर, जसवीर कौर, मनजीत कौर, रूपिंदर कौर, सुषमा शर्मा ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि विभाग ने तुगलकी फरमान में अध्यापकों की ड्यूटी 50-60 किलोमीटर दूर लगा दी है, इसलिए विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की गई कि इन आदेशों में तुरंत संशोधन किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.