Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bahadurgarh News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ SDM का कड़ा एक्शन, दर्जनों वाहनों के चालान और दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

9

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में अतिक्रमण और रॉन्ग साइड पार्किंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के मुख्य रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए खुद एसडीएम अभिनव सिवाच सड़क पर उतरे और नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान रॉन्ग पार्किंग में खड़े 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 20 से ज्यादा दुकानदारों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा गया सामान भी मौके पर ही जब्त किया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को इंपाउंड किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने समान जब्त करने पर रोष भी जाहिर किया।

सामान जब्त करने के साथ-साथ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम 

एसडीएम अभिनव सिवाच ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ-साथ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भी जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।

हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया। दुकानदारों का आरोप है कि गरीब रेहड़ी-पटरी वालों के चालान काटे जा रहे हैं, जबकि बड़े दुकानदारों को राहत दी जा रही है। दुकानदारों ने यह भी कहा कि विधायक राजेश जून और पूर्व ट्रैफिक इंचार्ज रहे एसीपी दिनेश द्वारा पहले नाले तक सामान रखने की छूट दी गई थी, ऐसे में अचानक चालान किए जाने से उनमें रोष है।

फिलहाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन को राहत देने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.