Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Sidhi News: आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक, 2025 में डॉग बाइट के डरावने आंकड़े आए सामने; प्रशासन ने 300 को लगाया टीका।

22

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में वर्ष 2025 के दौरान रेबीज संक्रमण और डॉग बाइट के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. एक ओर लोग शौक के तौर पर बाहर से महंगी और नई-नई नस्लों के कुत्ते मंगवाकर घरों में पाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुत्तों से फैलने वाली खतरनाक बीमारी रेबीज को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है.

रेबीज से आक्रामक हो रहे कुत्ते
रेबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते के काटने से इंसानों में फैलती है. पशु चिकित्सक डॉ. के.के. पांडे के अनुसार, ”जब रेबीज का संक्रमण कुत्ते में सक्रिय होता है, तो यह उसके नर्वस सिस्टम पर सीधा हमला करता है. इससे कुत्ते का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह असामान्य रूप से आक्रामक व हिंसक हो जाता है. ऐसे कुत्ते बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला कर सकते हैं.”

डॉ. पांडे ने बताया कि, ”2025 में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. लोग अपने पालतू कुत्तों को समय-समय पर टीकाकरण के लिए अस्पताल ला रहे हैं. पूरे वर्ष में 300 से अधिक कुत्तों को पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें रेबीज का टीका लगाया गया ताकि संक्रमण से बचाव हो सके.”

वहीं, सीधी जिले की सीएमएचओ डॉ. बबीता खरीदने ने बताया कि, ”वर्ष 2025 में जिले में डॉग बाइट के करीब 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है. डॉग बाइट के शिकार लोगों को रेबीज के साथ-साथ टिटनेस का टीका भी लगाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की जटिलता न हो.”

रेबीज से संक्रमित कुत्ते के लक्षण
डॉ. के.के. पांडे के अनुसार, ”संक्रमित कुत्ते में अत्यधिक आक्रामकता, बिना कारण काटने की प्रवृत्ति, मुंह से झाग निकलना, पानी से डरना, बेचैनी, लगातार भौंकना और दिशा भ्रम जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.” यदि आपको कुत्ता या जंगली जानवर काट ले तो सबसे पहले काटने वाली जगह को साफ पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए. जख्म पर कोई भी देशी दवाई नहीं लगाए, बल्कि डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

कुत्ते के काटने पर क्या करें
यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले, तो तुरंत घाव को साबुन और साफ पानी से कम से कम 10–15 मिनट तक धोना चाहिए. इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर रेबीज और टिटनेस का टीका लगवाना जरूरी है.”

बचाव के उपाय
पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराएं, आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को कुत्तों के साथ सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें. समय रहते सावधानी ही रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है. पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराएं, आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को कुत्तों के साथ सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें. समय रहते सावधानी ही रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.